बीकानेर में तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश

By admin
1 Min Read

राजस्थान के बीकानेर में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तिरंगा मोटर साइकिल रैली का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर नम्रता वृष्णि ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने वाले देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना हमारा कर्तव्य है। इस भाव को जीवित रखने और वीरों की गाथा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

रैली मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से शुरू होकर रवींद्र रंगमंच, कलेक्ट्रेट परिसर, जूनागढ़, कीर्ति स्तंभ होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। स्टेडियम में पहुंचने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने देशभक्ति से जुड़ी भावनाएं व्यक्त कीं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि रैली के दौरान ‘हम एक साथ हैं’ की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रवाद का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *