बाइक सवारों पर हमले के प्रयास के बाद विभाग सक्रिय, पिंडसिल मोड और दिन देवरी बाईपास पर लगाए गए चेतावनी संकेत
बारां: शाहाबाद घाटी में हाल ही में हुए पैंथर हमले के प्रयास के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। क्षेत्र में बढ़ते पैंथर मूवमेंट को देखते हुए विभाग ने पिंडसिल मोड और दिन देवरी बाईपास पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगवाए हैं, ताकि आमजन को सतर्क किया जा सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले घाटी क्षेत्र में बाइक सवारों पर पैंथर ने हमला करने का प्रयास किया था, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन दो स्थानों पर अस्थायी चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अब भी स्थायी और स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाए जाने की जरूरत है, ताकि रात के समय यात्रा करने वाले लोग सतर्क रह सकें।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और पैंथर के मूवमेंट पर नजर बनाए रखी जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या घाटी वाले इलाकों से गुजरने से बचें और वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना दें।