बस्सी में चलते फोर व्हीलर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

By admin
2 Min Read

जयपुर से दौसा जा रही LPG चालित गाड़ी में अचानक लगी आग। चालक ने समय रहते गाड़ी रोककर बाहर निकल जान बचाई, कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक

बस्सी: जयपुर से दौसा की ओर जा रही एक फोर व्हीलर कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा मोहनपुरा लक्की होटल के पास हुआ। गाड़ी से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तुरंत गाड़ी साइड में लगाई और बाहर निकलकर जान बचाई। कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई बलवान, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।

गाड़ी के मालिक अमित भारद्वाज, पुत्र अजीत भारद्वाज, ने बताया कि वे एस.जी. गोयल कैपिटल में फाइनेंस का कार्य करते हैं और जयपुर के मोती डूंगरी रोड के पास रहते हैं। हादसे के समय वे दौसा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की और पानी व मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोका।
बताया जा रहा है कि यह 13 साल पुरानी LPG चालित गाड़ी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *