पुष्कर के ब्रह्म चौक में भाजपा मंडल कार्यालय का भव्य शुभारंभ

By admin
2 Min Read

निवर्तमान सभापति कमल पाठक ने किया उद्घाटन, युवा अध्यक्ष भुवनेश पाठक की सराहनीय पहल

पुष्कर: तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्म चौक में गुरुवार को भाजपा मंडल कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान सभापति कमल पाठक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने बताया कि लंबे समय से मंडल स्तर पर स्थायी कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस कमी को दूर करते हुए उन्होंने संगठन को एक स्थायी ठिकाना उपलब्ध कराया। कार्यकर्ताओं ने उनकी इस पहल को “संगठनात्मक नवाचार” करार दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का ऊर्जा केंद्र बनेगा कार्यालय

भुवनेश पाठक ने कहा कि ब्रह्म चौक स्थित यह कार्यालय केवल चारदीवारी नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का ऊर्जा केंद्र होगा। यहां से पार्टी की विचारधारा और योजनाएं गली-गली और गांव-गांव तक पहुंचाई जाएंगी।

उपस्थित रहे ये गणमान्य

शुभारंभ अवसर पर पूर्व सभापति कमल पाठक, शिवस्वरूप महर्षि, वेदप्रकाश पाराशर, लक्ष्मी देवी पाराशर, मोहनसिंह रावत, धमेंद्र नागौरा, रोहन बाकोलिया, कमल रामावत, विष्णु सेन, महेंद्रसिंह खंगारोत, मुकेश कुमावत, धीरज जादम, पुष्कर नारायण भाटी, अशोक पाराशर, संदीप पाराशर, मनीष सोनी, मुकेश जखेटिया, हरीश धौलपुरिया, प्रेमचंद उर्फ मासा, अरुण वैष्णव, देवांश पाराशर, शुभम् पाराशर, कमल उर्फ जैकी पाराशर, ओमप्रकाश बाकोलिया, सुमन कुमावत, सौभाग मल बाकोलिया, मोनू त्रिपाठी, हेमराज तेजी, अंशुमन पाराशर, लखन सरवाडीया, लाभांशु वैष्णव, लक्ष्मीकांत गौड, सुरेश नागोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *