विधायक नरेन्द्र बुड़निया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां और ग्राम पंचायत प्रधान संजय कस्वां ने किया उद्घाटन
तारानगर: ग्राम पंचायत नेठवा में आज कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक नरेन्द्र बुड़निया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां और ग्राम पंचायत के प्रधान संजय कस्वां मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कमला ज्याणी ने की।
सरपंच प्रतिनिधि मोहरसिंह ज्याणी ने इस दौरान पंचायत में पिछले पांच साल में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत विवरण ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र बुड़निया ने कहा,“हमने जो कहा वह धरातल पर करके दिखाया है। लोगों को झूठे वादे नहीं दिए गए हैं। जितने कार्य हमने करवाए हैं, उतने शायद ही कोई करवा पाए।” इस उद्घाटन से ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया और उत्साह देखा गया।