तारानगर में गुरुकुल निदेशक सुभाष चारण ने पुलिस को दिए 10 मजबूत बैरिकेड

By admin
1 Min Read

तारानगर: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत तारानगर में गुरुकुल एजुकेशन के निदेशक सुभाष चारण ने पुलिस प्रशासन को 10 उच्च गुणवत्ता के बैरिकेड सौंपे। यह पहल उपभोक्ता समस्या निवारण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अमरसिंह चारण की प्रेरणा से की गई।

उप पुलिस अधीक्षक रोहित सांखला और थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बैरिकेड प्राप्त किए और चारण परिवार का आभार व्यक्त किया। DSP सांखला ने कहा कि इन बैरिकेड्स के उपयोग से सड़क हादसों में प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि चारण परिवार का क्षेत्र में सामाजिक सेवा और जनहित कार्यों में हमेशा उल्लेखनीय योगदान रहा है।

इस मौके पर हैड कांस्टेबल राजू नायक, रमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश हुड्डा, अजीत सिंह, राजकुमार, वीरेंद्र झाझड़िया सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *