झारखंड में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ

By admin
1 Min Read

झारखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ सदर अस्पताल से राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्यभर में चलेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, स्वास्थ्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा— “कोई मां छूट न जाए, कोई बेटी छूट न जाए, यही सरकार का संकल्प है।” पीएम मोदी ने बताया कि मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की गंभीरता पर चिंता जताई और कहा कि इसके लिए विशेष क्लीनिक खोले गए हैं, जहां अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दोहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *