NH-48 पर महला गांव के पास हादसा, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल
बगरू: जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महला गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से धमाका हुआ और पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर बिखर गया, दृश्य बेहद भयावह था। हादसे में दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवक अजमेर से जयपुर की ओर आ रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हाइवे पर जाम खुलवाया और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।