तीर्थ नगरी पुष्कर में सरदार पटेल जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च, सैकड़ों छात्र हुए शामिल

By admin
2 Min Read

कैबिनेट और केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मार्च, अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण के साथ यात्रा सम्पन्न

पुष्कर: तीर्थ नगरी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायत्री शक्तिपीठ से यात्रा को कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत और पूर्व सभापति कमल पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यूनिटी मार्च गायत्री शक्तिपीठ से शुरू होकर नया रंगजी मंदिर, सूर्य चौक, वराह घाट चौक, बद्री घाट, गौ घाट, कपड़ा बाजार, ब्रह्म चौक, ब्रह्मा मंदिर, कपालेश्वर तीर्थ मार्ग से होती हुई अंबेडकर सर्किल पर सम्पन्न हुई। यहां नेताओं और विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यात्रा से पूर्व गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक, रोहन बाकोलिया, धर्मेंद्र नागोरा, कमल रामावत, धीरज जादम, शंभू चौहान, सुमन कुमावत, जोगीता सेन, देवांश पाराशर, मदन सांखला, महेंद्र सिंह खंगारोत, सुरेश नागौरा, यश पाराशर, सर्वेश्वर शास्त्री सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *