टॉप 5 Global Tourism Cities में जयपुर हुआ शामिल, पर्यटन मंत्री ने ‘डबल इंजन की सरकार’ को दिया श्रेय

By admin
2 Min Read

गुलाबी नगरी जयपुर को वर्ल्ड के टॉप 5 पर्यटन शहरों में शामिल किया गया है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने, ट्रैवल प्लस लीजर वर्ल्ड्स बेस्ट अवार्ड्स-2025 (Travel Plus Leisure World’s Best Awards-2025) की लिस्ट में विश्व के शीर्ष पांच पर्यटन शहरों (Global Tourism Cities) में जयपुर को स्थान मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रतिफल बताया है।

भारत के लिए गौरव का क्षण : दिया कुमारी

इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। पीएम मोदी की पर्यटन (Tourism) को वैश्विक स्तर (Global Level) पर स्थापित करने की सोच, ‘डबल इंजन की सरकार’ की नीति और राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है कि आज जयपुर जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक (Cultural and Historical) शहर को दुनिया में इतना सम्मान मिला है।

अंतर्रराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान को मिली नई पहचान

उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग (Tourism Department) की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन अवसंरचना (Tourism Infrastructure) संस्कृति संरक्षण (Culture Preservation)  और आधुनिक सुविधाओं (Modern Amenities) के विकास के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे राजस्थान को अंतर्रराष्ट्रीय मंच (International Forum) पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान हर उस व्यक्ति की मेहनत का फल है, जो राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage) मेहमाननवाजी (Hospitality) और परंपरा (Legacy) को दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करता है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में राजस्थान  (Rajasthan) और जयपुर (Jaipur) विश्व पर्यटन मानचित्र (World Tourism Map) पर और भी ऊंचाइयों को छुएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *