Report by : Kripa upadhyay
डूंगरपुर के जिला परिषद के EDP सभागार में हो रही ‘DISHA’ (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक के दौरान बांसवाड़ा से BAP सांसद Rajkumar Roat और उदयपुर से BJP सांसद Mannalal Rawat के बीच तीखी बहस हुई। दोनों नेताओं के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। बैठक का उद्देश्य DISHA के कामों और केंद्र की योजनाओं की समीक्षा था। लेकिन चर्चा के दौरान राजकुमार रोत ने एजेंडे से हटकर प्रदेश की बीजेपी सरकार से जुड़े मुद्दे उठाए, जिसे मन्नालाल रावत ने स्वीकार नहीं किया। रावत ने जोर देकर कहा कि बैठक केवल केंद्र की योजनाओं की समीक्षा के लिए हो रही है, जबकि रोत ने कहा कि बैठक के अध्यक्ष होने के नाते वे किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। इस बात पर दोनों सांसदों में गरमागरम बहस शुरू हो गई।
बात इतनी बढ़ गई कि BAP विधायक Umesh Damor बीच में कूद पड़े और रावत को खुलेआम चुनौती दी कि अगर लड़ना है तो बाहर मिल लें। इस पर रावत और ज्यादा भड़क गए और उन्होंने कलेक्टर को बताया कि उन्हें धमकी दी गई है। राजकुमार रोत ने इसे सिर्फ बहाना बताते हुए बैठक रोकने का आरोप लगाया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि हाथापाई की आशंका पैदा हो गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच-बचाव से माहौल शांत हुआ। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लगभग 15 मिनट तक चला, और कई अधिकारियों को बैठक छोड़कर बाहर जाना पड़ा।