4 नवंबर से मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण — डीडवाना में जिला निर्वाचन अधिकारी ने साझा की रूपरेखा

By admin
2 Min Read

डीडवाना: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) डॉ. महेंद्र खड़गावत ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया से संवाद किया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान 4 नवंबर, 2025 से शुरू होगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

डीईओ डॉ. खड़गावत ने जानकारी दी कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025 तक चलने वाले इस अभियान में मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह पूरा कार्यक्रम पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रिंटिंग व प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 9 दिसंबर, 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियाँ 8 जनवरी, 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। इन दावों का निस्तारण 9 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी।

जिले में वर्तमान में 13 लाख 63 हजार 684 मतदाता पंजीकृत हैं — जिनमें 7,690 पुरुष, 6,62,986 महिलाएं और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

डॉ. खड़गावत ने मीडिया से अपील की कि वे एसआईआर कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी गलत सूचना या अफवाह को तुरंत संबंधित अधिकारी तक पहुंचाएं, ताकि मतदाताओं को सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल खटनावलिया सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *