जालोर: आहोर क्षेत्र के मालगढ़ राउमावि में तीसरे दिन भी तालाबंदी, शिक्षकों की कमी को लेकर उग्र हुआ ग्रामीणों का विरोध

By admin
1 Min Read

जालोर: आहोर उपखंड क्षेत्र के मालगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।

विरोध-प्रदर्शन के बावजूद शिक्षा विभाग के कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज़ ग्रामीणों ने अब जालोर-जोधपुर स्टेट हाइवे जाम करने का निर्णय लिया है और कुछ ही देर में हाईवे की ओर कूच करने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच, CBEO रामेश्वर प्रसाद हिंडाला ने कहा कि विभाग की ओर से विद्यालय में तीन नए शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं, ऐसे में लगातार तालाबंदी करना अनुचित है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने केवल थर्ड ग्रेड शिक्षकों को लगाकर लीपापोती की है, जबकि विद्यालय को आवश्यकता व्याख्याताओं और वरिष्ठ शिक्षकों की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *