इंडिया स्टोन मार्ट 2026 में जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन

2 Min Read

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 एवं लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय स्तर का फेस्टिवल 6 और 7 फरवरी को आयोजित हो रहा है, जो स्टोन, वास्तुकला और शहरी विकास से जुड़े समग्र वातावरण में वास्तुकला, डिजाइन और सतत विकास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने आर्किटेक्चर फेस्टिवल में लगी विभिन्न प्रदर्शनीयों का अवलोकन किया और राजस्थान की कला, शिल्प और प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चरल अवार्ड 2025 के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को सम्मानित करने का अवसर मिलना गर्व की बात है और इसके लिए उन्होंने आयोजकों सहित लघु उद्योग भारती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयपुर देश के सबसे सुनियोजित शहरों में से एक है। स्टोन के क्षेत्र में हुए नवाचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े मंदिरों और विश्व की प्रमुख इमारतों में राजस्थान के पत्थरों का उपयोग हुआ है, जो प्रदेश और देश के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

दिया कुमारी ने कहा कि इतना भव्य आयोजन जयपुर में होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। राजस्थान का आर्किटेक्चर विश्व प्रसिद्ध है और इसकी सराहना हर जगह होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के फेस्टिवल से नई तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। साथ ही छोटे कारीगरों को बड़े बाजार से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है, जो एक सराहनीय पहल है।

यह भी पढ़ें: जयपुर कोर्ट में आज सलमान खान की पेशी, हाजिर होंगे या कानूनी दांव-पेंच से टलेगा मामला?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *