बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप से जुड़े आतंकी की, प्रयाग राज Mahakumbh में आतंकी हमला करने की थी साजिश
Mahakumbh: बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, लजर मसीह से पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया – उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार आतंकी लजर मसीह की योजना प्रयागराज Mahakumbh में आतंकी हमला करने की थी। पुलिस की कड़ी सतर्कता के कारण वह अपने मंसूबे पूरे करने में कामयाब नहीं हो सका।

फर्जी पासपोर्ट के लिए किया था अप्लाई
मसीह ने फर्जी पास पोर्ट के लिए भी अप्लाई किया था। आतंकी लगातार आईएसआई के संपर्क में थे। वह ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार भारत लाता था। पूछताछ में पता चला है कि वह पाक में बैठे 3 आईएसआई आतंकियों के संपर्क में था।

कई हथियार, बिना सिम वाला मोबाइल बरामद
Mahakumbh: आतंकी के पास से 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस और 1 विदेशी पिस्टल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। आतंकी के पास से गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। यह आतंकवादी पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।
Read More: PM Modi की चौंकाने वाली अपील: विदेश में शादी करने वालों से क्या कहा?