बारां: कस्बाथाना हाईवे पर नए थाने के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बंगाल से गुजरात जा रहा सरिया लादे ट्रक अचानक पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक के सामने अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।