अम्बा माताजी के चार दिवसीय विशाल मेले का शुभारंभ 22 अक्टूबर से — कुलमीपुरा में भक्तों का उमड़ेगा सैलाब

By admin
2 Min Read

धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा कुलमीपुरा का मेला — भजन संध्या, ऑर्केस्ट्रा और कवि सम्मेलन होंगे मुख्य आकर्षण

प्रतापगढ़: ग्राम पंचायत कुलमीपुरा में इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में श्री अम्बा माताजी का चार दिवसीय विशाल मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला बुधवार, 22 अक्टूबर से शुरू होकर शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

मेले की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी, वहीं भक्तों के मनोरंजन के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।

कार्यक्रम विवरण:

  • 23 अक्टूबर (गुरुवार): शाम 7 बजे से भजन संध्या एवं ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम
  • 24 अक्टूबर (शुक्रवार): रात्रि 9 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन

ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क लाइट, पेयजल और स्वच्छता की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दुकानों का आवंटन कार्य 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है।

प्रशासनिक तैयारियाँ:
जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया के निर्देशानुसार, इस बार जो व्यापारी पहले एन-56 मार्ग पर दुकान लगाते थे, उन्हें अब मेला ग्राउंड में ही स्थान आवंटित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यापारी एन-56 पर अवैध रूप से दुकान लगाता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
साथ ही, सड़ी-गली वस्तुओं की बिक्री और प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मेला व्यवस्थापन एवं निरीक्षण:
मेला आयोजन की तैयारियाँ अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र खटीक (जिला परिषद, प्रतापगढ़) के पर्यवेक्षण में प्रारंभ की गईं। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, घनश्याम पाटीदार, कालूराम मीणा (कनिष्ठ सहायक), अम्बालाल मीणा (सरपंच प्रतिनिधि), रूगनाथ लबाना और नटवरलाल लबाना (वार्ड पंच) उपस्थित रहे।
इन्होंने दुकानों के आवंटन हेतु लाइन डालने का कार्य शुरू किया।

मेला समिति की अपील:
मेला समिति एवं ग्रामवासी श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वे स्वच्छता बनाए रखें, प्लास्टिक का उपयोग न करें, और अम्बा माताजी के चरणों में शीश नवाकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *