शिक्षक का अपमान या तानाशाही? खेडली मोड़ SHO की बर्बरता के खिलाफ उठी आवाज

By admin
2 Min Read

बयाना: हैप्पी मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाद्दरैन के प्रिंसिपल लवकुश शर्मा के साथ खेडली मोड़ थाना प्रभारी बलराम यादव द्वारा की गई कथित मारपीट और अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना ने न केवल शिक्षा जगत, बल्कि आम नागरिकों में भी आक्रोश पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद एक महिला बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए टी.सी. (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) दिलाने की जिद कर रही थी। इस दौरान SHO बलराम यादव स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से बहस करने लगे। आरोप है कि SHO ने न केवल प्रिंसिपल को गालियां दीं, बल्कि गर्दन पकड़कर मारपीट की और उन्हें थाने घसीट ले जाने तथा झूठे केसों में फंसाने की धमकी भी दी।

घटना से आहत प्रिंसिपल लवकुश शर्मा बिना बताए घर से निकल गए, जिन्हें परिजनों और ग्रामीणों ने अगले दिन तलाश कर घर वापस लाया।

शिक्षा परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन
इस घटना के विरोध में स्कूल शिक्षा परिवार के सभाग प्रभारी उदयभान शर्मा के नेतृत्व में बयाना में एक रैली निकाली गई, जिसमें SHO बलराम यादव के निलंबन और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

उदयभान शर्मा ने कहा कि यह घटना “अपराधियों में भय, जनता में विश्वास” के सिद्धांत को कलंकित करती है। उन्होंने कहा, “क्या ऐसे तानाशाही रवैये के बीच राष्ट्र निर्माता शिक्षक सुरक्षित रह पाएंगे? अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो स्कूलों को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *