शाहाबाद में पोषण माह का आयोजन, बच्चों और महिलाओं को मिली लाभकारी जानकारी

By admin
1 Min Read

बारां: महिला बाल विकास परियोजना शाहाबाद द्वारा पोषण माह के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया ने बच्चों को अन्नप्राशन करवाई और महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी करवाई।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सहायक अभियंता दीपचंद नागर और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महिला पर्यवेक्षक ज्योति प्रजापति ने मंच संचालन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में लाभार्थी और विभागीय अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल हुए।

यह आयोजन पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया, जो प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ विजन को आगे बढ़ाने में सहायक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *