तेज रफ्तार में आ रहीं दो स्विफ्ट कारों की जोरदार टक्कर से दोनों वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हुए। घायल चालक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
डीडवाना: जिला मुख्यालय के सालासर मार्ग पर स्थित चौराहे पर सोमवार को दो स्विफ्ट कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारें आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ।
जानकारी के अनुसार, श्यामसिंह (65 वर्ष) निवासी देवराठी अपनी स्विफ्ट कार से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य स्विफ्ट कार से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में श्यामसिंह को मामूली चोटें आईं। उन्हें राहगीरों की मदद से निजी वाहन द्वारा राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।