चूरू: जिले के तारानगर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी रोहित सांखला ने की।
बैठक में यातायात व्यवस्था, बाजार में दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे सामान को हटाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, वाहनों पर लगे काले शीशे हटाने और बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए और पुलिस के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
डीएसपी रोहित सांखला और नवनियुक्त थानाधिकारी सीआई सतपाल बिश्नोई ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया। बैठक में नगर पालिका के अधिकारी और शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें शक्ति सिंह राठौड़, एचएम मायतराम, राजू नायक, सुरेश कुमार, मोहरसिंह ज्याणी, अमरसिंह चारण, अनूप खंडेलवाल, इमिलाल प्रजापत, हरी इंदौरिया, एडवोकेट राजेंद्र सिंह न्यागली, सुशील सरावगी, वीर बहादुर सिंह राठौड़, उमराव सिंह, हनुमान सोनी, राधा कृष्ण सोनी, महेश मंत्री और सुदर्शन सबलानिया शामिल थे।