राजस्थान में 3 लाख से अधिक पेंशनर्स की पेंशन रोकी, आय की होगी दोबारा जांच

By admin
1 Min Read

सामाजिक न्याय विभाग ने जारी की सूची, सालाना बिजली बिल 24 हजार रुपए से अधिक वाले पेंशनर्स की पेंशन फिलहाल रोकने के आदेश

राजस्थान सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 3 लाख से अधिक पेंशनधारकों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोक दी है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने उन पेंशनर्स की सूची जारी की है जिनका वार्षिक बिजली बिल 24,000 रुपए से अधिक है।

मुख्य सचिव आशीष मोदी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी होने तक पेंशन भुगतान रोका जाए। अब पेंशनर्स को नोटिस भेजे जाएंगे और यदि जांच में उनकी आय 48,000 रुपए से अधिक पाई गई, तो उनकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। आय सीमा के भीतर पाए जाने वाले पेंशनर्स की पेंशन पुनः चालू कर दी जाएगी।

सरकार ने पहले ही अपात्र पेंशनर्स से स्वयं पेंशन “गिव अप” करने का आग्रह किया था, लेकिन अब जांच में दोषी पाए जाने वालों से वसूली भी की जा सकती है। यह कदम पेंशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *