अनियमित कटौती के खिलाफ किसानों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम; अधिकारी मौके पर पहुंचे
शिवगंज। पंच देवल में अनियमित बिजली कटौती से परेशान किसानों ने बुधवार सुबह पंच देवल जीएसएस पर ताला जड़ दिया। किसानों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर छह घंटे की नियमित बिजली, कम से कम तीन स्थायी कर्मचारियों की तैनाती और गांवों में लटकते तार ठीक करने की मांग रखी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। मौके पर पहुंचे अधिकारी आश्वासन देकर लौट गए, लेकिन किसानों ने अल्टीमेटम दे दिया है कि अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।