Saturday, 10 Oct 2026
Watch Videos
Update India TV
  • राजस्थान
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
My News
  • update india
  • update india tv
  • latest news
  • breakingnews
  • Rajasthan news
  • BJP
  • rajasthan
  • jaipur
Update India TVUpdate India TV
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Update India 24x7 By Suryarath Creations

Home • राजस्थान • श्रीमाधोपुर में बैंक मित्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान

श्रीमाधोपुर में बैंक मित्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Last updated: November 3, 2025 7:33 pm
By admin
2 Min Read

श्रीमाधोपुर: जीपीएस आधारित लॉगिन प्रणाली और अनावश्यक बीमा बिक्री के दबाव के विरोध में ऑल राजस्थान बैंक मित्र एसोसिएशन के बैनर तले श्रीमाधोपुर के बैंक मित्रों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बैंक मित्रों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल ने बताया कि बैंक मित्र कई वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन अब उनका आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ गया है। उन्होंने जीपीएस आधारित लॉगिन प्रणाली को अनावश्यक बताते हुए इसका विरोध किया।

साथ ही उन्होंने निम्नलिखित मांगें रखीं —

  • प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार ₹5,000 प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाए।
  • अनावश्यक बीमा बिक्री का दबाव समाप्त किया जाए।
  • बैंक मित्रों को 2011 मॉडल में शामिल किया जाए।
  • बैंक मित्र पोर्टल से खोले गए खातों को इंसेंटिव में जोड़ा जाए।
  • कंपनी प्रणाली समाप्त कर बैंक और बैंक मित्र के बीच सीधा संबंध स्थापित किया जाए।
  • कंपनियों को मिलने वाला 20-25% कमीशन खत्म कर बैंक मित्र को सीधा लाभ दिया जाए।
  • बिना पूर्व सूचना बैंक मित्र की आईडी बंद करने पर रोक लगाई जाए।
  • अनावश्यक नए बैंक मित्र जोड़कर पुराने बैंक मित्रों का शोषण बंद किया जाए।

अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो सभी बैंक मित्र बैंकिंग लॉगिन आईडी बंदकर सामूहिक कार्य बहिष्कार और आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर संगठन के राजस्थान प्रभारी अमरचंद शर्मा, जिला महामंत्री हितेश सैनी, जिला महामंत्री रोशन सैनी, संगठन मंत्री भारती जांगिड़, बलवंत सिंह, लक्ष्मी देवी, गुलशन जांगिड, सुनील कुमावत, किशोर यादव, विनोद सैनी, सुरेंद्र सैनी सहित श्रीमाधोपुर क्षेत्र के कई बैंक मित्र मौजूद रहे।

TAGGED:All Rajasthan Bank Mitra AssociationBank Mitra protestFinancial InclusionGPS login systemIndia finance newsinsurance sales pressureupdate india
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: संविदा कर्मचारी और आशा सहयोगिनी नहीं लड़ सकेंगी चुनाव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व राशन डीलरों को राहत
  • Rajasthan Sampark Helpline 181 का त्वरित असर: CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चंद घंटों में दूर हुई पेयजल समस्या, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन हुई दुरुस्त
  • राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण के नामांकन जारी, AAP ने जारी की 60 उम्मीदवारों की सूची
  • राजस्थान मौसम: गर्मी से राहत के बाद बारिश का अलर्ट, 11-12 अक्टूबर को 7 जिलों में बदलेगा मौसम
  • बेटी का नाम बदलने हाईकोर्ट पहुंचा परिवार, ‘लक्ष्मी’ से ‘वीणा’ रखने की मिली मंजूरी; ज्योतिष के अनुसार ज्यादा शुभ था नया नाम

You May also Like

BJP
देशराजनीति

BJP घबराई, तमिलनाडु की लड़ाई: द्वी-भाषा नीति और परिसीमन

March 27, 2025
राजस्थान

जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025

August 1, 2025
राजस्थान

गरबा कार्यक्रम में गैर हिन्दू युवाओं के प्रवेश से हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत

September 27, 2025
राजस्थान

एनकॉर्ड बैठक में नशा मुक्ति के लिए सख्त रणनीति, युवाओं को जागरूक करने पर जोर

July 28, 2025
Show More
  • More News:
  • update india
  • update india tv
  • latest news
  • breakingnews
  • Rajasthan news
  • BJP
  • rajasthan
  • jaipur
  • PM modi
  • Bhajanlal Sharma
  • Rajasthan Politics
  • rajasthan police
  • crime news
  • Rajasthan Government
  • Police Action
  • police investigation
  • Tree Plantation
  • supreme court
  • Water Conservation
  • Education
Update India TV

Update India 24×7 – Digital news channel bringing real-time updates, breaking stories & insights from Rajasthan, India & around the world.

Youtube X-twitter Facebook Instagram Rss

This website follows the DNPA Code of Ethics

About Company

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Sitemap
  • Privacy Policy
  • Read History
  • देश
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • JAIPUR
  • लाइफस्टाइल
  • Rajasthan
  • CRIME
  • महाराष्ट्र
  • school
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम
  • bihar
  • Indira Gandhi News
  • Weather update
  • नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
  • West Bengal
  • RBI Repo Rate Hike
  • RBSE

© Update India TV 24×7 by Suryarath Creations

Welcome to Update India 24x7
Username or Email Address
Password

Lost your password?