धौलपुर में सरेआम हमला: वरिष्ठ अधिवक्ता पर लोहे की सरियों और घी की कड़ाही से जानलेवा वार

By admin
2 Min Read

घंटाघर बाजार में तीन हमलावरों ने कोर्ट जा रहे वकील को स्कूटी से खींचकर गिराया, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

धौलपुर: शहर के बीचोंबीच घंटाघर बाजार में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास मित्तल पर तीन हमलावरों ने दिनदहाड़े लोहे की सरियों और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता मित्तल सुबह करीब 11 बजे कोर्ट जा रहे थे, तभी घंटाघर के पास तीन हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद उन्हें खींचकर सड़क पर गिराया और लोहे की सरियों, ईंटों और कड़ाही से हमला किया। यहां तक कि पास की मिठाई की दुकान से घी भरी कड़ाही फेंककर उन्हें जलाने का प्रयास भी किया गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

घायल अधिवक्ता ने बताया कि उनके ऊपर पहले भी 16 जनवरी को हमला हो चुका है और यह पुरानी रंजिश का परिणाम है। हमले के दौरान एक आरोपी ने कट्टे से फायर किया, जिससे उनके पैर में चोट लगी, जबकि दो राउंड हवाई फायर भी किए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा, एसआई हरवीर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता मित्तल का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *