प्रतापगढ़ में जला 75 फीट ऊंचा रावण: पहली बार 10 मिनट तक धधका पुतला, डेढ़ घंटे तक हुई भव्य आतिशबाजी

By admin
1 Min Read

राम-रावण युद्ध मंचन और आतिशबाजी बना आकर्षण, हजारों की भीड़ बनी गवाह

प्रतापगढ़: शहर में विजयादशमी पर्व इस बार ऐतिहासिक रहा। स्टेडियम मैदान में गुरुवार शाम 75 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। खास बात यह रही कि नगर परिषद के इतिहास में पहली बार रावण का पुतला लगातार 10 मिनट तक धधकता रहा और इसके बाद डेढ़ घंटे तक आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।

विशेष अतिथियों ने किया रावण दहन

रावण दहन का शुभारंभ कलेक्टर अंजलि राजोरिया, जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य और सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर ने किया। रावण के सिर पर बनी 10 फीट ऊंची छतरी इस बार लोगों के लिए खास आकर्षण रही। भगवान राम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया, जिसके बाद लोगों ने जोरदार जयकारे लगाए।

राम-रावण युद्ध और शोभायात्रा

शहर में शाम चार बजे भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेडियम पहुंची। रावण दहन से पहले मंच पर राम-रावण युद्ध का रंगारंग मंचन हुआ, जिसे देखने हजारों लोग मौजूद थे। रावण दहन के बाद भगवान राम की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *