पंचायत समिति प्रतापगढ़ में ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

By admin
2 Min Read

प्रतापगढ़: पंचायत समिति प्रतापगढ़ में पंचायत समिति सभागार में ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास अधिकारी जगदीश चंद्र ने की। बैठक में नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), निर्माण शाखा, स्वामित्व योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना और कर्मयोगी धरती आबा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान नरेगा के 10 पैरामीटर, एनएमएमएस एप द्वारा उपस्थिति, टी प्लस 8 भुगतान प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना के जियो टैग, नोट स्टार्ट आवास, किश्तों की उपयोगिता प्रमाण पत्र, तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, कचरा संग्रहण केंद्र, पिंक टॉयलेट, लाईट कनेक्शन, रंगरोगन एवं मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई।

निर्माण शाखा से संबंधित विधायक मद/सांसद मद, आदर्श ग्राम योजना, राज्य वित्त आयोग पंचम व षष्टम, पंद्रहवां वित्त आयोग, तथा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की प्रगति भी समीक्षा के दायरे में रही।

विकास अधिकारी जगदीश चंद्र ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी बैठकों में योजनाओं से संबंधित सभी अद्यतन दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें। बैठक में किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया। बैठक में सहायक अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, योजना प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी एवं अन्य अधिकारी भी अपनी अद्यतन रिपोर्टों के साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *