RPSC को मिला नया चेयरमैन, UR Sahu को सौंपी गई जिम्मेदारी

admin
By admin
3 Min Read

लंबे इंतज़ार के बाद अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को नया चेयरमैन मिल गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी करते हुए राजस्थान पुलिस के प्रमुख और सीनियर आईपीएस अधिकारी उत्कल रंजन साहू (यूआर साहू) को RPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया है। करीब 10 महीने से यह पद खाली पड़ा था। पिछले अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय का कार्यकाल अगस्त 2024 में खत्म हो गया था। तब से ही आरपीएससी के सदस्य कैलाश मीणा कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

कांग्रेस का सरकार पर निशाना, युवाओं से छल का आरोप

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने कई बार भाजपा सरकार को घेरा था। एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि भाजपा सरकार युवाओं से छल कर रही है। उन्होंने कहा था कि चेयरमैन की नियुक्ति न होने से भर्तियों में देरी हो रही है, जो युवाओं के लिए चिंता की बात है। इन दिनों RPSC में RAS भर्ती 2023 के इंटरव्यू चल रहे हैं और RAS 2024 की मुख्य परीक्षा भी जल्द होने वाली है। ऐसे में चेयरमैन की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।

DGP पद छोड़कर संभालेंगे RPSC की कमान

यूआर साहू ओडिशा के रहने वाले हैं और राजस्थान के सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। अभी वे राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने उमेश मिश्रा के वीआरएस लेने के बाद DGP की जिम्मेदारी संभाली थी। अब वे पुलिस प्रमुख के पद से इस्तीफा देकर RPSC अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। साहू को ईमानदार और सख्त अफसर माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि उनके आने से RPSC की साख को फिर से मजबूत किया जा सकेगा और भर्तियों में तेज़ी आएगी।

Read More: SI Recruitment Exam-2021 मामला: अगली सुनवाई अब 1 जुलाई को

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *