बस्सी में सनसनी: मकान विवाद से परेशान युवती पानी की टंकी पर चढ़ी, हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर दी जान देने की धमकी

By admin
1 Min Read

जयपुर: जिले के बस्सी इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बस्सी बिदाजी मंदिर के पास एक युवती अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की कोशिश करने लगी। युवती के हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल भी देखी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बस्सी SDM और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवती का अपने मकान मालिक के साथ किराए को लेकर विवाद चल रहा था। काफी समझाइश और प्रशासन की सूझबूझ के बाद एक महिला कांस्टेबल ने बड़ी मुश्किल से युवती को नीचे उतारा।

हालांकि, नीचे उतरते समय युवती की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। तुरंत उसे उप जिला अस्पताल बस्सी में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *