ऑस्ट्रेलिया में Team India की करारी हार! बारिश बनी विलेन, 7 विकेट से पहला वनडे गंवाया

By admin
3 Min Read

पर्थ में बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत 136 रन तक ही सिमटा, मिचेल मार्श की नाबाद 46 रनों की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ली

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए निराशाजनक रही। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से मात दी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम 26 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 136 रन ही बना सकी। जवाब में कंगारू टीम ने 21.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से केएल राहुल ने 38 और अक्षर पटेल ने 31 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। कप्तान शुभमन गिल (10), रोहित शर्मा (10), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (11) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

बारिश के कारण मैच कई बार रोका गया और ओवर घटाकर 26 कर दिए गए। DLS मैथड के चलते ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 10 रन पर ही ट्रैविस हेड का विकेट गंवा दिया, लेकिन इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श (नाबाद 46) और जोश फिलिप (37) ने मिलकर टीम को जीत की राह पर डाल दिया। मार्श को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

रोहित-विराट फ्लॉप, भारत का 16वां टॉस हारा वनडे
7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे रोहित शर्मा केवल 8 रन ही बना सके, जबकि विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। भारत ने लगातार 16वां वनडे टॉस गंवाया, जो टीम के लिए चिंताजनक आंकड़ा है।

एडिलेड में वापसी की उम्मीद
भारत अब 23 अक्टूबर को एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे में वापसी की कोशिश करेगा। भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मुकाबले जीते हैं। यह मैदान विराट कोहली का पसंदीदा भी रहा है, जहां उन्होंने 12 इंटरनेशनल मैचों में 975 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतक शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *