पीसांगन के मेवाड़िया में युवक की मौत मामला: पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा, नाबालिग भी हिरासत में

By admin
3 Min Read

27-28 सितंबर की रात पीसांगन थाना क्षेत्र के मेवाड़िया में युवक को मारपीट कर सड़क पर फेंकने और उसकी मौत के मामले में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

अजमेर: पीसांगन थाना क्षेत्र के मेवाड़िया में 27-28 सितंबर की रात एक युवक को मारपीट कर सड़क पर फेंकने और उसकी मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि 28 सितंबर को बख्तावरपुरा निवासी कालूराम गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका रिश्तेदार बाबूलाल गुर्जर 27 सितंबर को मेवाड़िया गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब साढ़े 9 बजे गांव के रतन ने फोन पर सूचना दी कि बाबूलाल किसी से झगड़े में घायल हो गया है और सड़क पर पड़ा है।

परिजनों के अनुसार बाबूलाल के गले में खरोचों के निशान व सिर पर चोट थी। उसे पीसांगन अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने अजमेर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में टीम बनाई गई। एएसआई सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल गणेशराम सामरिया, कांस्टेबल प्रकाश जाखड़, दिनेश चौधरी, रामाकिशन भांबू, जोराराम जाट, शोभाराम जाखड़, कुशाल पचार, रामकुमार शास्त्री व जगदीश प्रसाद मीणा सहित एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

तकनीकी सहायता, मृतक व संदिग्ध व्यक्तियों की सीडीआर और गांववालों के बयानों के आधार पर मेवाड़िया निवासी 37 वर्षीय महेंद्र वाल्मीकि और 21 वर्षीय गोविंद वाल्मीकि को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों ने बाबूलाल के साथ हत्या के इरादे से मारपीट करना कबूल किया।

पुलिस ने दोनों को एकराय होकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। दौराने रिमांड पुलिस आरोपितों से हत्या कांड से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *