मकराना में धूमधाम से मना विजयदशमी, 75 फुट ऊँचे हाथी पर घूमते रावण का दहन

By admin
2 Min Read

प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव, हजारों लोग बने गवाह

मकराना: कोटा के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव चारभुजा सेवा समिति के तत्वाधान में मकराना शहर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान 75 फुट ऊँचे हाथी पर घूमते रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।

दोपहर 3 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ की शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से रवाना होकर दशहरा मेला मैदान पहुँची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रावण दहन की परंपरा निभाई गई।

आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक रंग

समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रघुवर दासजी महाराज, बालक नाथजी महाराज और महंत बनवारीशरण महाराज रहे, जबकि अध्यक्षता कुँवर सूर्यवीर सिंह चौहान ने की।

पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच रावण दहन की परंपरा निभाई। शाम 6:15 बजे कुँवर सूर्यवीर सिंह चौहान ने रावण के कुण्डल को छेदते हुए प्रतीकात्मक तीर चलाया और देखते ही देखते दशानन की प्रतिमा आग की लपटों में धधक उठी। आतिशबाजी की गूंज ने दशहरा मैदान को रोशनी और उत्साह से भर दिया।

हजारों की भीड़ और गणमान्य अतिथि

महोत्सव में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड, उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर, पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह, प्रधान सुमिता भींचर, नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति अब्दुल सलाम भाटी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *