माला-साफा पहनाकर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, शिक्षा जगत ने दी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं
पादूकलां: शिक्षा जगत के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, जब रेसला ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर पिचकिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बग्गड़ में उपप्राचार्य पद का विधिवत कार्यभार संभाला। व्याख्याता से पदोन्नति पाकर उपप्राचार्य बनने पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों का जनसमूह उमड़ पड़ा।
माला-साफा पहनाकर हुआ अभिनंदन
इस अवसर पर शिक्षकों और ग्रामीणों ने रामकिशोर पिचकिया का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भामाशाह शिक्षक ने दी शुभकामनाएं
सेवानिवृत्त भामाशाह शिक्षक हनुमान प्रसाद राव ने कहा कि पिचकिया शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्य ने दिलवाया कार्यभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप प्रजापत ने औपचारिक रूप से उन्हें पदभार ग्रहण करवाया और विश्वास जताया कि पिचकिया के नेतृत्व में विद्यालय को नई दिशा मिलेगी।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण गणमान्य और विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।