वर्षों पहले जब ‘The Epstein Files‘ का नाम दुनिया के सामने आया, तो इसने सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया था। जेफरी एपस्टीन—एक ऐसा नाम जिसकी जेल की कोठरी में रहस्यमयी मौ*त हो गई, लेकिन उसके गुनाहों की फाइलें आज भी सिस्टम की अलमारियों में दफन हैं। अब एक बार फिर, इन फाइलों की वापसी ने अमेरिका से लेकर भारत तक हलचल पैदा कर दी है।
हाल ही में खबर आई कि एपस्टीन केस से जुड़ी 16 महत्वपूर्ण फाइलें आधिकारिक वेबसाइट से अचानक गायब हो गईं। सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या किसी शक्तिशाली व्यक्ति को बचाने के लिए सच दबाया जा रहा है? विवाद बढ़ने पर अमेरिका के Department of Justice (DOJ) को सफाई देनी पड़ी। DOJ ने स्पष्ट किया कि फाइलों को पीड़ितों की गोपनीयता (Privacy) बनाए रखने के लिए अस्थाई रूप से हटाया गया था और अब उन्हें फिर से सार्वजनिक (Public) कर दिया गया है।
इन दस्तावेजों में सबसे चौंकाने वाला खुलासा एपस्टीन के घर से मिली तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और यहाँ तक कि पोप जॉन पॉल द्वितीय जैसे दिग्गजों का जिक्र है। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और पॉप स्टार माइकल जैक्सन का नाम भी इन फाइलों में शामिल है। हालांकि, DOJ ने यह साफ किया है कि किसी की तस्वीर होने का मतलब यह नहीं है कि वह अपराध में शामिल है, लेकिन यह एपस्टीन की ऊंची पहुंच को जरूर दर्शाता है।
अमेरिकी संसद की House Oversight Committee ने 68 नई तस्वीरें जारी की हैं, जो 95,000 तस्वीरों के विशाल संग्रह का हिस्सा हैं। इनमें कुछ ऐसे टेक्स्ट चैट्स भी मिले हैं जिनमें लड़कियों की खरीद-फरोख्त की बात की गई है। जेफरी एपस्टीन, जिसे 2008 और 2019 में यौन तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, की मौ*त भले ही ‘सु*साइड’ बताई गई हो, लेकिन सच आज भी एक अनसुलझी पहेली है।