आचार संहिता खत्म अब जनता से किए गए वायदे निभाने का वक्त -प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी

By admin
2 Min Read

आचार संहिता खत्म हो गई है और अब जनता से किए गए वायदे निभाने का वक्त आ गया है। आने वाले दिनों में न सिर्फ युवाओं के लिए रोजगार, बल्कि हर तबके से किए गए वायदे प्रदेश की मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व वाली सरकार निभाएगी, ये कहना था, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी का जो की आज डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी के दौरे पर रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री के कुचामन दौरे पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर सिंह रूपपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, भाजपा पार्षद अयूब शेख सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने कहां की राजस्थान की जनता की भावनाओं के अनुरूप सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेगी और अब डबल इंजन की सरकार है जो की राजस्थान में विकास की नई संभावनाओं पर काम करेगी ।

इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस के संबंधों के बारे में मीडिया में आ रही चर्चाओं को लेकर भी जवाब दिया कि भाजपा और आरएसएस में कोई गतिरोध नहीं है, उन्होंने कहा कि हालांकि लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोकसभा सीटें कम आई है लेकिन अगर हम आंकड़ों के नजरिए से देखें तो भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत हर सीट पर बढ़ा है । बागड़ी ने कहा कि जिन सीटों पर हमें हार मिली है उनके लिए हम मंथन करेंगे । सरवन सिंह बागड़ी ने कहा कि राजपूत समाज भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वोटर है और इस बार के चुनाव में भी राजपूत समाज पार्टी के साथ रहा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *