जालौर में सरदार पटेल जयंती पर निकला यूनिटी मार्च, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने किया सहभाग

By admin
1 Min Read

जालौर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भगत सिंह स्टेडियम, जालौर में जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, तथा जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

पदयात्रा में नर्सिंग स्टाफ, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह मार्च भगत सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शहीद स्मारक रेलवे स्टेशन तक पहुंचा, जहां इसका समापन एक संक्षिप्त कार्यक्रम के साथ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। उनकी जीवन यात्रा से प्रेरणा लेकर समाज में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *