गंभीर नदी में डूबने से युवक की मौत, 24 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव

By admin
1 Min Read

बयाना और रूपवास क्षेत्र में होकर बहने वाली गंभीर नदी में गुरुवार को लापता हुए युवक का शव मिला | करीब 24 घंटे बाद सेवला हैड के पास नदी से SDRF ने युवक की बॉडी निकाली | वो गुरुवार को अपने साथियों के साथ रोजाना की भांति घर से मजदूरी करने निकाला था किंतु उसके बाद वह रास्ते में लापता हो गया |

उसके कपड़े, चप्पल और मोबाइल शाम को नदी के किनारे मिले इसके बाद ग्रामीण और परिजन उसकी तलाश में जुटे मौके पर पुलिस और SDRF टीम भी पहुंची | जिसने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी में से शव को बरामद किया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *