राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, मेघराज सिंह रॉयल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

By admin
1 Min Read


राजस्थान में CBI एक्शन मोड में नजर आई और विभागीय टीम ने MRS ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की….. बजरी खनन से जुड़े मामलों को लेकर ये छापेमारी की गई है….. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक और जोधपुर सहित 10 ठिकानों पर छापेमारी की…. कार्रवाई के तहत टीम ने टोंक के धांधोली बजरी नाके पर….. बनास क्षेत्र में बजरी ऑफिस और नेशनल हाईवे स्थित दूनी थाना क्षेत्र में सीबीआई ने कार्रवाई की है……. जहां टीम ने दस्तावेज खंगाले और स्टॉफ से पूछताछ की……. कार्रवाई को लेकर मेघराव सिंह रॉयल की ओर से पत्र जारी किया गया है…. जिसमें उन्होंने मीडिया में चल रही इन भ्रामक खबरों का खंडन किया है और इन्हें हटाने की अपील की गई है…. उन्होंने लिखा कि मेरे किसी भी ठिकाने पर सीबीआई की रेड नहीं हुई है और मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और झूठी है…. बताया जा रहा है कि 2020 में सियासी संकट के समय मेघराज सिंह के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ होटल में कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी हुई थी और उसी घटना से सीबीआई रेड को जोड़कर देखा जा रहा है…..

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *