ममता सरकार ने दी किसानों को राहत |

By admin
2 Min Read

राज्य के सरकारी कर्मचारियों के बाद ममता बनर्जी सरकार अब किसानों पर मेहरबान नजर आई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के एक करोड़ से अधिक किसानों को 2,900 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने खराब मौसम के कारण फसल के नुकसान की भरपाई करने के लिए दो लाख से अधिक किसानों को 293 करोड़ रुपए भी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने पोस्ट में किया है।

किसानों को 2,900 करोड़ रुपए सहायता देने की घोषणा
राज्य के सरकारी कर्मचारियों के बाद ममता बनर्जी सरकार अब किसानों पर मेहरबान नजर आई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के एक करोड़ से अधिक किसानों को 2,900 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने खराब मौसम के कारण फसल के नुकसान की भरपाई करने के लिए दो लाख से अधिक किसानों को 293 करोड़ रुपए भी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने पोस्ट में किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब हम राज्य के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए 2900 रुपए जारी कर रहे हैं। यह रकम सीधे हमारी नई योजना कृषक बंधु के तहत पंजीकृत बंगाल के लगभग 1.05 करोड़ किसानों के बैंक खातों में जाएगी, जिनमें बटाई पर खेती करने वाले किसान भी शामिल हैं। किसानों को यह अनुदान 2024 के खरीफ सीजन के लिए वित्तीय सहायता की पहली किस्त है और इतनी ही दूसरी किस्त इस साल के अंत में रवि सीजन के लिए दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *