NEET विवाद में क्यों हो रही CBI जांच की

By admin
3 Min Read

सुबोध कुमार सिंह, (डीजी, NTA) का कहना है कि, 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क दिया गया है. कई बच्चों के निगेटिव मार्क ही रहे. कुछ बच्चे टॉपर साइड आ गए. 790 बच्चे क्वालीफाइ किए हैं. 55.54 फीसदी क्वालिफाइ किए हैं. कहने का मतलब है कि ओवरऑल क्वालिफाइ क्राइटेरियामें फर्क नहीं पड़ा है.

देश के शिक्षा मंत्रालय के बाहर लिखा है. सा विद्या या विमुक्तये. अर्थ, मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली विद्या. देश में परीक्षा कराने वाली सबसे बड़ी एजेंसी NTA के दो चेहरों ने इस प्राचीन वैदिक सूक्ति का अर्थ ही बदल कर रख दिया है. इनके नाम हैं NTA के चेयरपर्सन प्रदीप कुमार जोशी और सुबोध कुमार सिंह, डायरेक्टर जनरल एनटीए. इन दोनों की अगुवाई वाली परीक्षा एजेंसी NTA देश में मेडिकल छात्रों के दाखिले से जुड़ी परीक्षा NEET कराने की तारीख से आरोपों के कटघरे में है.

NTA पर क्या -क्या हैं आरोप?
आरोप है पेपर लीक का, पेपर लीक के दावों पर ध्यान न देने का, परीक्षा ढंग से न कराने का और मनमानी, चोरी-छिपे फैसले लेने का आरोप. इससे भी बड़ा आरोप है तरीके से ग्रेस मार्क बांटने का और चोरी पकड़े जाने के बाद ग्रेस नंबर पर गलती मानने का आरोप भी इस एजेंसी पर है. इन्हीं आरोपों की वजह से आपको पहले देश की तीन मां के बयान याद कराते हैं. ये वो मां हैं, जिनके बच्चों ने जी-जान लगाकर NEET का इम्तिहान दिया लेकिन इन मां की तरह हजारों मां को लगता है कि धांधली हुई है. धांधली ग्रेस मार्क देने में हुई है.

रिजल्ट आया, नंबर अच्छे फिर भी मायूसी
NTA को लग रहा है कि सिर्फ बच्चे एग्जाम दे रहे हैं, नहीं. इस एग्जाम में उनके मम्मी-पापा, भाई-बहन सारे एक साथ लगे होते हैं. इंतजार होता है कि रिजल्ट आएगा और हमारा एडमिशन होगा. जब रिजल्ट अच्छा आए और फिर भी अच्छा एडमिशन नहीं मिले तो हम कहां जाएं, किससे मांगें. एक नीट अभ्यर्थी की मां उषा ने कहा कि, हम तो यही बोल रहे थे हम डॉक्टर की मम्मी बनेंगे. ये कहते हुए उनकी आवाज में उनके दुख को महसूस किया जा सकता है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *