Weather Alert: 96 घंटे की चेतावनी, कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का खतरा

3 Min Read

महाराष्ट्र के लिए अगले 96 घंटों का Weather Alert जारी, उत्तर महाराष्ट्र में हीटवेव का खतरा

मुंबई: India Meteorological Department ने महाराष्ट्र के लिए अगले 96 घंटों का अहम मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में एक ओर भीषण गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई और कोंकण में उमस भरी गर्मी
Mumbai, ठाणे और पालघर समेत कोंकण क्षेत्र में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। यहां मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

उत्तर महाराष्ट्र में हीटवेव का खतरा
धुले, नंदुरबार, जलगांव और नासिक जिलों में हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के लिए जोखिम बढ़ा सकती हैं।

विदर्भ और मराठवाड़ा में बदलेगा मौसम
छत्रपति संभाजीनगर, जालना और परभणी में अगले दो दिन तक गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि नांदेड, लातूर और धाराशिव में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
वहीं अकोला, अमरावती और नागपुर जैसे विदर्भ के जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वर्धा, अकोला और अमरावती में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में मिलेगी राहत, एडवाइजरी जारी
आईएमडी के अनुसार, 29 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। किसानों को तेज हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए फसल की कटाई समय से पूरी कर सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है। साथ ही गरज-चमक के दौरान खुले में जाने से बचने को कहा गया है। राज्य में बदलते मौसम के इस मिजाज को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *