मुख्यमंत्री जी की आदेश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज आगरा रोड पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान साहब के सुपरविजन और अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा पंकज ओझा के नेतृत्व में कार्यवाही करवाई गई।
1 आगरा रोड पर लड्डू वाला फार्म के यहां अनेक कमियां पाई गई। साफ सफाई गंदगी खुले में रखे हुए पदार्थ कर्मचारियों के मेडिकल नहीं होना पानी की रिपोर्ट नहीं होना सड़े हुए खराब आलू को भी काम में लेना मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर के टेग भी नहीं लगे हुए थे साथ ही जिस कढ़ाई में तला जाता है उसको लंबे समय से साफ भी नहीं किया गया था तथा कलर्ड चेरी भी use की जा रही थी। खुले में बिना ढके चासनी आदि पाई गई।
विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए गए और नोटिस दिया गया।
2 भास्कर ढाबा पर नहीं मिला फूड लाइसेंस-
आगरा रोड़ पर ही, न्यू भास्कर ढाबा पर, अनेक कमियां पाई गई। साफ सफाई गंदगी खुले में रखे हुए पदार्थ, कर्मचारियों के मेडिकल नहीं होना पानी की रिपोर्ट नहीं होना सड़े हुए खराब आलू और प्याज को भी काम में लेना।
ढाबे वाले के पास फ़ूड लाइसेंस भी नही पाया गया।
साथ ही न्यू भास्कर ढाबे वाले के द्वारा सब्जियों में कलर मिलाया जा रहा था। जिसे मौके पर पकड़ा गया।
जो कि अत्यंत हानिकारक है। इस पर भी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।
साफ सफाई का हाल भी बहुत बुरा था। सुबह ही दाल सब्जियां बनाकर रख ली गई। प्याज भी कई घंटों पहले काट लिए जाते हैं।
मौके पर ही 05 घरेलू गैस cylender उपयोग में लेते हुए पाया गया। जिसकी जप्ती के लिए मौके पर DSO जयपुर को सूचित किया गया।
3 आगरा रोड पर ही बजरंग स्वीट पर गंदगी में चासनी, चटनी आदि पाए जाने पर नोटिस दिया गया। और नियमानुसार कार्यवाही की गई।
- M B स्वीट्स आगरा रोड पर गंभीर अनियमितता मिली , टर्नओवर ज्यादा होने के बाद भी फ़ूड लाइसेंस लेने के बजाए सिर्फ रेजिस्ट्रेशन लेकर काम किया जा रहा था। मेडिकल सर्टिफिकेट भी नही मिले। साफ सफाई की कमी, गंदगी मिली। लड्डुओं में रंग मिलाए जाने की आशंका पर सैंपल लिया गया। और अलवर के मिल्क केक का सैंपल लिया।
सभी प्रतिष्ठानों को दिया जा रहा धारा 32 के अंतर्गत नोटिस। और नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
टीम में CMHO-1 और CMHO-2 की टीम से नरेंद्र शर्मा, दीपक सिंधी, अवधेश गुप्ता, पवन गुप्ता, रमेश यादव, नंदकिशोर द्वारा सघन कार्यवाही की गई।