उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने किया मिड डे मिल योजना का निरीक्षण, बच्चों की स्वच्छता और शिक्षा पर दिया जोर

By admin
1 Min Read

मसूदा: उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा ने गुरुवार को मसूदा के रेबारियो की ढाणी राजकीय विद्यालय एवं भीलों का बाडिया राजकीय विद्यालय में मिड डे मिल योजना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेबारियो की ढाणी विद्यालय में बच्चों के भोजन की जांच की गई और स्वच्छता की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों को सुधारने हेतु संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपखंड अधिकारी ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की और शिक्षा में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव दिए।

इसके बाद भीलों का बाडिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी मिड डे मिल योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छता और पढ़ाई के स्तर में सुधार हेतु जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों के भोजन की व्यवस्था में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस निरीक्षण से यह संदेश दिया गया कि विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा पर प्रशासन की लगातार निगरानी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *