वाराणसी में नमो नमो… किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त की जारी

By admin
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पद संभालने के बाद मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे….. जहां उन्होंने देश के 9.27 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए…. साथ ही स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी वितरित किए…. राजातालाब के पास मेहंदीगंज मड़ई में हुए किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश ने इस बार अभूतपूर्व जनादेश दिया है और इतिहास बनाया है….. इसका पूरा श्रेय जनता को जाता है….. इससे पहले सीएम योगी ने पीएम मोदी का सम्मेलन में पहुंचने पर स्वागत किया….. समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पंकज चौधरी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे….. पीएम मोदी ने वाराणसी में देर शाम दशाश्वमेध घाट पर हुई गंगा आरती में भी शिरकत की और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का पूजन किया….. पीएम मोदी का रात को वाराणसी में भी रुकने का कार्यक्रम है………

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *