मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से जयपुर जिला प्रशासन ने हरियाली तीज के अवसर पर मिशन हरियालो राजस्थान के तहत एक ही दिन में 42 लाख 2 हजार 139 पौधारोपण कर नया रिकॉर्ड कायम किया। यह संख्या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य (21 लाख) से दोगुनी है, जिससे जयपुर ने प्रदेश के 41 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने मदाऊ स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 76वें वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार ने बताया कि कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में यह उपलब्धि प्रभावी कार्ययोजना और विभागीय समन्वय से संभव हुई।
प्रमुख विभागीय योगदान:
- शिक्षा विभाग: 14.58 लाख पौधे
- मनरेगा: 6.38 लाख
- प्रदूषण नियंत्रण मंडल: 5.02 लाख
- स्थानीय स्वशासन विभाग: 2.90 लाख
- नगर निगम जयपुर हैरिटेज: 2.07 लाख
- सार्वजनिक निर्माण विभाग: 1.39 लाख
- पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग: 1.12 लाख2
जन भागीदारी से वन महोत्सव जन महोत्सव में तब्दील हो गया, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोक गीतों के साथ उत्सव मनाया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरित है।