भरतपुर दौरे पर मुख्य सचिव सुधांशु पंत, विकास कार्यों व अस्पताल सुविधाओं का निरीक्षण

By admin
1 Min Read

मुख्य सचिव श्री सुधांशु पंत ने रविवार को भरतपुर जिले का दौरा कर केवलादेव नेशनल पार्क, लोहागढ़ किला, सीएफसीडी और आरबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने केवलादेव अभ्यारण्य में झीलों के भरने, जैव विविधता संरक्षण और पर्यटकों की सुविधाओं की योजनाओं की समीक्षा की। आरबीएम अस्पताल में उन्होंने वार्ड, सफाई व्यवस्था, दवा उपलब्धता और मरीजों की स्थिति का जायजा लिया तथा बेहतर इलाज और स्वच्छता के निर्देश दिए।

सीएफसीडी के कार्यों में बरसात के बाद तेजी लाने और पानी भराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। लोहागढ़ किले व गंगा मंदिर के सौंदर्यकरण व जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अशोक का पौधा भी लगाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *