अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सब खत्म हो गया है। इस बीच अर्जुन कपूर ने उम्र के फासले को लेकर बयान दिया है।
एक्टर अर्जुन कपूर जल्द फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्टर की जिंदगी में तूफान आया हुआ है। अर्जुन का मलाइका अरोड़ा से 4 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मलाइका और अपने रिश्ते पर कमेंट करने वालों को कई बातें सुनाई हैं।
अर्जुन कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी (Arjun Kapoor React Malaika Arora Breakup)
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप पर उनके एक करीबी ने अपडेट दिया था, कपल के फैंस इस ब्रेकअप पर यकीन नहीं कर पा रहे थे तभी अर्जुन कपूर के बर्थडे ने सब साफ कर दिया। मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश तक नहीं किया और न कोई इंस्टाग्राम पोस्ट डाला। वहीं, वह एक्टर की बर्थडे पार्टी से भी दूर रही। इन वजहों ने एक बार फिर ब्रेकअप की खबरों को तूल दे दिया। मलाइका जहां 50 साल की हैं, वहीं अर्जुन 39 साल के हैं। सोशल मीडिया स्टार विद जैनिस पर बात करते हुए, अर्जुन ने खुलासा किया था कि उन्होंने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाने का फैसला इस वजह से किया था क्योंकि उन्हें नहीं पसंद की कोई चोरी छिपे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ बातें करे।
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, हम सभी लोगों को दूसरों के बारे में हर चीज जाननी होती है। और दूसरों की लाइफ को लेकर कमेंट भी करते हैं। ‘वे कब शादी करेंगे? वे साथ में अच्छे नहीं लगते। आपको लगता है कि यह रिश्ता चलेगा? वह उसमें क्या देखती है? देखो वह कैसा दिख रहा है। इन सभी बातों पर लगाम लगाने के लिए एक इंटरव्यू की जरुरत होती है। मैं नहीं चाहता कि हमारे बारे में भी ये बाते हों।”