जालोर में विवाहिता को भगाने का मामला गरमाया, परिजन 6 दिन से कलेक्ट्रेट पर धरने पर

By admin
1 Min Read

पीड़ित परिवार और हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

जालोर: जिले में एक विवाहिता को बहलाकर-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर और ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का डिलीवरी मैन बनकर उनके घर आना-जाना शुरू किया। इसके बाद उसने दोस्ती कर विवाहिता को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया।

घटना के विरोध में पीड़िता के परिजन पिछले 6 दिनों से कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे हैं। धरना शिवसेना (यूबीटी) के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में जारी है। मंगलवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी जालोर एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक पर कठोर कार्रवाई करने और विवाहिता को परिवार के पास वापस लाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की अपील भी की गई।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को धोखे से फंसाया। वहीं, शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने बताया कि एसपी शैलेंद्र सिंह ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है और शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *