Vicky Vidya Ka Wo Vala Video Review: कैसा है विकी और विद्या का ये वीडियो? थिएटर जाने से पहले जानें इस रिव्यू में

By admin
1 Min Read

मुंबई। नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के वीडियो की सीडी बनाने और उसके बाद चोर द्वारा उस वीसीआर को चुराने की कहानी सुनने में काफी दिलचस्प लगती है। यही आइडिया है राज शांडिल्य की फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो का, जिन्होंने ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी की फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। लेकिन फिल्म बनाते समय मामला गड़बड़ हो गया है।

फिल्म में कॉमेडी, सुपरनैचुरल, सस्पेंस और थ्रिलर जैसे कई मसाले डालने के चक्कर में कहानी खुद ही उलझकर रह जाती है, जिससे यह न केवल थकाऊ बल्कि बेस्वाद भी हो गई है। दरअसल, ट्रेलर में जो वादे किए गए थे, फिल्म उससे बिल्कुल अलग है। सीडी के गायब होने से प्रभावित पात्रों की तरह ही कहानी भी बार-बार घूमती रहती है, जिससे दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *