नावा में रविवार को संघ का ऐतिहासिक द्विधारा पथ संचलन, दो हजार स्वयंसेवक होंगे शामिल

By admin
2 Min Read

शहर में पहली बार होगा द्विधारा पथ संचलन, लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होगा भव्य समापन समारोह

नावा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नावा शहर में संघ का ऐतिहासिक द्विधारा पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में लगभग दो हजार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लेंगे।

जिला बौद्धिक प्रभारी तेजराज बंजारा ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा 4 सितंबर को सैनी समाज भवन में हुई बैठक में तय की गई थी। इसके बाद नगर की चारों बस्तियों में बैठकों के माध्यम से तैयारियां शुरू की गईं। स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं, जिससे नगर में उत्साह का माहौल है।

माधव धारा का पथ संचलन जोगियों के आसन स्थित राधा कृष्ण मंदिर से जबकि केशव धारा गोविंद मारवाल के मकान, गंगासागर रोड से शाम 4 बजे रवाना होगी। दोनों धाराओं का संगम पुराने बस स्टैंड पर महालक्ष्मी होटल के सामने होगा। नगर की महिला मंडल रंगोली बनाकर और पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत करेंगी।

भव्य समापन समारोह लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें निंबार्क पीठाधीश्वर जगतगुरू श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज आशीर्वचन देंगे और संघ के प्रांत बौद्धिक प्रभारी शंभूसिंह मुख्य वक्ता होंगे। यह आयोजन नावा नगर के संघ कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण साबित होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *